मुख्यमंत्री धामी ने कुमाऊं मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली , कार्य के प्रति लापरवाही करने पर सीएम ने तत्काल अधीक्षण अभियंता को किया सस्पेंड।

 मानेश्वर समाचार।

07 जून 2025

मुख्यमंत्री धामी ने कुमाऊं मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन के काम में लापरवाही पर भरी मीटिंग में डीएम ने सीएम से बोला इंजीनियर आदेश नहीं मानता, तो सीएम ने तत्काल अधीक्षण अभियंता को किया सस्पेंड।

सीएम धामी ने कहा कि अगर कोई अधिकारी / कर्मचारी अपने जिम्मेदारियां और कार्यों के प्रति लापरवाह है या भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है, तो ऐसे अधिकारी को बक्सा नहीं जाएगा सीएम ने सरकार की योजनाओं को जनता तक न पहुंचाने और जान बूझकर  काम में हिला हवाली करने की कोशिश की  तो ऐसे आरोपियों को बक्सा नहीं जाएगा।

 

नैनीताल में सीएम ने कुमाऊं मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की  अध्यक्षता की। इस बैठक में कुमाऊं मंडल के 6 जनपदों नैनीताल, अल्मोड़ा,पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत एवं उधम सिंह नगर के जन प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रकाशनिक अधकारी मौजूद थे । जल जीवन मिशन में  देरी का कारण पूछने पर जब डीएम ने बताया कि अधीक्षण अभियंता आदेश का पालन नहीं करते हैं,तब नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को मामले में संज्ञान लेते हुए लापरवाह अधीक्षण अभियंता शिवम द्विवेदी को निलंबित करने के आदेश दिए।

अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को विकास योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए, सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनपद में चल रहे कार्य में अपना योगदान करें। भ्रष्टाचार को समाप्त करना ही हमारा संकल्प है इसके लिए 1064 नंबर चलाया गया है।

जिले में अधिकारी सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपने कार्यालय में बैठने का शेड्यूल बनाएं ताकि हर दूर से आने वाले लोग उनसे मिल पाएं और अपनी बात रख पाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

Jaya punetha editor in chief संवादाता पूजा भट्ट की रिपोर्ट।

 

 

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement