*घुरचौड़ा सड़क पर लोक निर्माण विभाग ने किया मरम्मत कार्य*।

चम्पावत 08 जनवरी 2026

*घुरचौड़ा सड़क पर लोक निर्माण विभाग ने किया मरम्मत कार्य*

जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के समक्ष श्री संजय कुमार द्वारा सड़क सुधारीकरण से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, लोहाघाट को तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता मिलन के दौरान श्री संजय कुमार, पुत्र श्री दिवान राम, निवासी ग्राम घुरचौड़ा, पोस्ट खूनाबोरा ने अवगत कराया कि मानेश्वर से घुरचौड़ा तक निर्मित सड़क का अंतिम लगभग 01 किलोमीटर भाग, जो उनके घर के समीप स्थित है, सड़क टूटने के कारण पिछले 07–08 माह से बंद है। इससे ग्रामवासियों को आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि उक्त मार्ग का एक भाग चम्पावत ब्लॉक तथा शेष भाग लोहाघाट ब्लॉक में आता है, जिसके कारण विभागीय समन्वय के अभाव में अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी।

ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सड़क के शीघ्र सुधारीकरण के निर्देश अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, लोहाघाट को दिए।

इस संबंध में अधिशासी अभियंता श्री हितेश कांडपाल ने जानकारी दी कि प्राप्त आवेदन के अनुसार घुरचौड़ा मार्ग के 4 किलोमीटर हिस्से में विधायक निधि से सड़क की सरफेस ड्रेसिंग का कार्य कराया गया है, जिससे ग्रामीणों को आंशिक राहत प्राप्त हुई है। शेष क्षतिग्रस्त भाग के परीक्षण के उपरांत आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement