चंपावत 03 जून 2026
*मा0 मुख्यमंत्री के विजन को गति दे रहा प्रशासन, आगामी वर्षाकाल के मद्देनजर मार्गों पर सुरक्षात्मक कार्य युद्धस्तर पर जारी*
प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की ‘आदर्श चम्पावत’ की परिकल्पना अब हर रूप में धरातल पर साकार होती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री के विजन को गति देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में राष्ट्रीय राजमार्ग और लोनिवि की टीमें पूरी तत्परता से जुटी हैं। आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत जनपद के नागरिकों और यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सभी मुख्य और ग्रामीण मोटर मार्गों पर विशेष सुधारीकरण अभियान चलाया जा रहा है।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग, चम्पावत द्वारा विभिन्न मार्गों पर नाली निर्माण, नाली सफाई, कैचपिट क्लीयरेंस और झाड़ी कटान का कार्य किया जा रहा है ताकि वर्षाकाल में जलभराव न हो और आवागमन पूरी तरह सुरक्षित रहे।
इस अभियान के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग 09 (NH-09) पर चलथी के समीप किमी 85 और जूप कंपार्टमेंट के पास जल निकासी को दुरुस्त करने के लिए कैचपिट की विशेष सफाई का कार्य संपन्न किया गया है।
इसके साथ ही लोनिवि चम्पावत द्वारा गौड़ी किमतोली मोटर मार्ग, चम्पावत रिंग मोटर मार्ग और खेतीखान-तपनीपाल मोटर मार्ग में कच्ची नाली के निर्माण तथा सफाई का कार्य तेजी से गतिमान है। ग्रामीण संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से बस्तियां-धामिसौन-डिंगडई मोटर मार्ग में भी कच्ची नाली की खुदाई और सफाई का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है, जिससे पहाड़ी रास्तों पर पानी जमा होने की समस्या से निजात मिलेगी।
सड़कों पर दृश्यता बढ़ाने और मोड़ों पर दुर्घटनाओं के खतरे को समाप्त करने के लिए टनकपुर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों और चम्पावत रिंग रोड पर सड़क किनारे उगी भारी झाड़ियों के कटान (बुश कटिंग) का कार्य भी लगातार किया जा रहा है। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार मानसून से पहले इन सभी आवश्यक कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस समय सीमा के भीतर किए जा रहे कार्यों से न केवल भूस्खलन और सड़कों के टूटने का खतरा कम होगा, बल्कि स्थानीय जनता और पर्यटकों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा या बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
Jaya punetha editor in chief ।




