डिगडई–किलौटा क्षेत्र में पेयजल योजना का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य व स्वच्छ जलापूर्ति के निर्देश*।

Spread the love

चम्पावत 14 दिसम्बर 2025

*डिगडई–किलौटा क्षेत्र में पेयजल योजना का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य व स्वच्छ जलापूर्ति के निर्देश*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने डिगडई–किलौटा क्षेत्र का भ्रमण कर पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जल आपूर्ति से संबंधित कार्यों की प्रगति, जल भंडारण व्यवस्था, पाइपलाइन बिछाने की स्थिति तथा घरेलू जल संयोजनों का विस्तार से जायजा लिया।

निरीक्षण में ईई जल संस्थान ने बताया कि योजना के अंतर्गत आवश्यक अवसंरचना का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें भंडारण टैंक, वितरण पाइपलाइन एवं घरेलू जल संयोजन शामिल हैं। वर्तमान में योजना के तहत लगभग 45 घरेलू जल संयोजन पूर्ण किए जा चुके हैं, जबकि शेष कार्य प्रगति पर हैं।

जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों एवं संस्था को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या त्रुटिपूर्ण कार्य स्वीकार्य नहीं होगा। साथ ही ग्रामीणों को निरंतर, स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जल भंडारण एवं वितरण प्रणाली का नियमित रख-रखाव किया जाए, ताकि भविष्य में जल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो। निरीक्षण के दौरान आवश्यक सुधारों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे योजना का लाभ शीघ्र एवं प्रभावी रूप से आम जनता तक पहुँच सके।

इस दौरान ई ई जल संस्थान श्री रवि प्रकाश, ए ई जल संस्थान श्री पवन सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।