मानेश्वर समाचार।
27 जुलाई 2025
ग्रामीण क्षेत्रों में एकाएक चुनाव को लेकर भूचाल आ गया है । हर व्यक्ति की चाह इन पदों को लपकने की हो रही है ,जो लोग कभी दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते थे वह भी आज झुक – झुक कर लोगों को प्रणाम कर रहे हैं लोगों में एकाएक जनसेवा का भाव छलकने लगा है । पर लोग एकाएकी खुल कर नहीं कह पा रहे हैं, की आप हमें वोट देना परन्तु इन्हीं सब से हटकर एक चेहरा हिमानी बोहरा का भी है जिनके रोम , रोम में लोगों की मदद की व क्षेत्र को सुधारने की भावना कूट – कूट कर भरी है, क्योंकि यह जज्बा इनके पुश्तों दर पुस्त चला आ रहा है। इन्होंने हमेशा अपनी क्षमता के अनुसार लोगों की कसौटी में खरा उतरने का प्रयास किया है । आम जनता भले ही चुप है पर उनकी पारखी नजरें सब कुछ पहचानती हैं यह एक ऐसी मृदुभाषी व व्यवहार कुशल महिला हैं, जो हमेशा अपने क्षेत्र से जुड़े रहती हैं व अपने से छोटे व बड़ों का सम्मान करती हैं ।इसीलिए क्षेत्र की जनता ने इनको अधिक से अधिक मत देकर विजयी बनाने का फैसला किया है।




