17 जून 2025
UCC पंजीकरण में चम्पावत की कालीगूठ (पूर्णागिरी) पंचायत अव्वल
कल किया जाएगा ₹5 लाख की विकास योजना से सम्मानित
जनपद चम्पावत में समान नागरिक संहिता (UCC) के तहत नागरिकों के पंजीकरण को प्रोत्साहित करने तथा ग्राम पंचायतों के बीच सक्रिय भागीदारी और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा एक प्रेरणादायक पहल की गई थी।
जिलाधिकारी श्री नवनीत पांडे के मार्गदर्शन में इस अभियान के अंतर्गत सबसे अधिक पंजीकरण करने वाली ग्राम पंचायत को ₹5 लाख की विशेष विकास योजना से सम्मानित करने की घोषणा की गई, ताकि अन्य पंचायतें भी इससे प्रेरणा लें और जनभागीदारी में वृद्धि हो।
पंजीकरण की दर के आधार पर *विकासखंड चंपावत की ग्राम पंचायत कालीगूठ (पूर्णागिरी) ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है*। 15 जून 2025 तक कुल 260 की जनसंख्या में से 61 लोगों के UCC आवेदन स्वीकृत हुए हैं, जो कि 23.46 प्रतिशत की प्रभावी भागीदारी को दर्शाता है।
*दूसरे स्थान पर 16.24 प्रतिशत के साथ ग्राम पंचायत गुमोद व 13.77 प्रतिशत के साथ ग्राम पंचायत मौरारी तीसरे स्थान पर रही*।
इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए *ग्राम पंचायत कालीगूठ को कल दिनांक 18 जून को ₹5 लाख की विशेष विकास योजना से सम्मानित किया जाएगा।*
यह राशि स्थानीय जनहितकारी परियोजनाओं के लिए प्रयुक्त की जाएगी।
इस अवसर पर *जिलाधिकारी श्री नवनीत पांडे ने सभी ग्राम पंचायतों से अपील की कि वे भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करें। उन्होंने कहा “UCC पंजीकरण न केवल एक दायित्व है, बल्कि प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।*




