चम्पावत

आपदा कंट्रोल रूम द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में लगातार वर्षा के चलते कुछ मोटर मार्गों पर भूस्खलन एवं बोल्डर आने से यातायात प्रभावित हुआ है। संबंधित विभागों द्वारा मार्गों को शीघ्र सुचारु करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है।

संबंधित सड़क निर्माण एजेंसियों/ कार्यदाई संस्थाओं ने जानकारी देते हुए बताया कि धौन–सल्ली मोटर मार्ग किमी 11 पर भूस्खलन एवं बोल्डर आने के कारण पुनः अवरुद्ध हो गया है। मार्ग को खोलने का कार्य प्रगति पर है तथा इसे सायं 5:00 बजे तक सुचारु किए जाने का अनुमान है।

इसी प्रकार टाकखंडक–कैरोली मोटर मार्ग किमी 5.00 पर भी भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया है। मार्ग को खोलने के लिए जेसीबी मशीन मौके पर भेज दी गई है तथा मार्ग को रात्रि 8:00 बजे तक यातायात के लिए सुचारु किए जाने का अनुमान है।

जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को मार्गों को शीघ्र खोलने के निर्देश दिए हैं तथा आमजन से अनुरोध किया है कि खराब मौसम के दौरान आवश्यक होने पर ही यात्रा करें और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement