माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल जी के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पंचमुखी धर्मशाला के पास हुई आगजनी की घटना पर तत्काल संज्ञान लिया गया।
बीती रात्रि लगभग 2:00 बजे पूर्णागिरि मेले क्षेत्र में लगी आग से गिफ्ट एवं खिलौनों की दुकानें प्रभावित हुईं, जिसमें दुकानों में रखा माल जलकर नष्ट हो गया।
नोडल अधिकारी द्वारा स्वयं घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया एवं प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी गईं।
इस दौरान उन्होंने घटनास्थल से ही माननीय जिलाधिकारी महोदय से दूरभाष पर वार्ता कर प्रभावितों को शीघ्र राहत एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया। साथ ही मेले में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें शीघ्र राहत मिल सके और वे पुनः अपने व्यवसाय को सुचारु रूप से प्रारंभ कर सकें।
इस दौरान नगर पालिका टनकपुर के अध्यक्ष श्री विपिन कुमार, तहसीलदार सुश्री पिंकी आर्य, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री मुकेश जोशी, सभासद श्री दिनेश कुमार नन्हे, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्री ऋषभ उनियाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।




