राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में चम्पावत का दम, 10 खिलाड़ियों का हुआ चयन।
राज्य स्तरीय कराटे कैंप के समापन पर मिली बड़ी उपलब्धि, उत्तराखंड टीम में चम्पावत के खिलाड़ियों ने बनाई मजबूत जगह।
चम्पावत। खेल निदेशालय उत्तराखंड के निर्देशन में 20 मई से देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का समापन बुधवार को हुआ। समापन समारोह में उत्तराखंड खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला तथा खेल निदेशालय के अपर निदेशक अजय अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। राज्य स्तरीय शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जनपद चम्पावत के 10 प्रतिभावान कराटे खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए किया गया है। यह खिलाड़ी 4 जून से 7 जून 2026 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में भावना अधिकारी, अनामिका बिष्ट, पार्थ बिष्ट, प्रश्रान साह, ऋषभ ढेक, आभाष वर्मा, अभिषेक कुंवर, विवेक साकी, करन अधिकारी और अभिजीत बिष्ट शामिल हैं।
जिला स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के सचिव दीपक सिंह अधिकारी ने बताया कि खिलाड़ियों ने कठिन प्रशिक्षण और अनुशासित अभ्यास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। खिलाड़ियों की इस सफलता पर कराटे एसोसिएशन, खेल विभाग तथा जनपद के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर जिला स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के पदाधिकारियों, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय सहित विभिन्न अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।
Jaya punetha editor in chief ।




