*मा0 मुख्यमंत्री के विज़न को धरातल पर उतार रहा चम्पावत: महिला स्वयं सहायता समूहों को मिले वाहन और ब्याज मुक्त ऋण, आजीविका संवर्धन को मिली नई गति*

Spread the love

चंपावत

 

*मा0 मुख्यमंत्री के विज़न को धरातल पर उतार रहा चम्पावत: महिला स्वयं सहायता समूहों को मिले वाहन और ब्याज मुक्त ऋण, आजीविका संवर्धन को मिली नई गति*

 

*चम्पावत में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को मिले वाहन और ब्याज मुक्त ऋण, आजीविका संवर्धन को मिलेगी नई गति*

 

*आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर, खुद टैक्सी चलाकर सृजित करेंगी स्वरोजगार*

 

उत्तराखंड के मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के ‘सशक्त महिला, समृद्ध उत्तराखंड’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में चम्पावत जनपद में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है

 

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

ग्राम्य विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में “आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना” (AGEY) के तहत वित्त पोषित वाहनों को स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सौंपा गया, साथ ही उनकी आर्थिक गतिविधियों को विस्तार देने के लिए बिना किसी ब्याज के (ब्याज रहित) ऋण सहायता भी उपलब्ध कराई गई।

 

इसी क्रम में *श्रीमती माया महर, ओम कलस्टर, टनकपुर तथा श्रीमती कविता मेहता, रेगडू कलस्टर, रेगडू बाराकोट को वाहन उपलब्ध कराए गए है।*

 

मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं को केवल योजनाओं तक सीमित न रखकर उन्हें आत्मनिर्भर उद्यमी बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रही है।

 

इस दौरान जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि ए.जी.ई.वाई. के अंतर्गत मिले इन वाहनों से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को अपने स्थानीय और जैविक उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने में सुगमता होगी।

परिवहन की यह सुदृढ़ व्यवस्था और बिना ब्याज का ऋण महिला समूहों की आय में वृद्धि करने के साथ-साथ उनके व्यावसायिक आत्मविश्वास को भी नई ऊंचाई प्रदान करेगा।

 

कार्यक्रम में उपस्थित मा विधायक प्रतिनिधि चंपावत श्री प्रकाश तिवारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार की यह पहल सीमांत जनपद की महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है।

 

मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती ने कहा इस प्रकार की योजनाओं से जहां ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है, वहीं महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होकर आत्मनिर्भर और सशक्त उत्तराखंड के निर्माण में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

 

सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना के तहत ‘आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना’ (AGEY) के माध्यम से महिलाओं को टैक्सी ड्राइविंग और स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

 

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोविंद सामंत, समूह की महिलाएं, लाभार्थी, जनप्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।