जब जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी ही “आनंद “के लिए ढूंढ रही है आनंद को

मानेश्वर समाचार।

11 अगस्त  2025

जब जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी ही “आनंद” के लिए ढूंढ रही है आनंद को।

किस मुहूर्त में पैदा हुए हैं “आनंद”, सफलता कर रही है उनका पीछा।

चंपावत। इस दफा जिला पंचायत की अध्यक्ष की कुर्सी के लिए कोई विवाद न होकर यह पहली बार देखने को मिल रहा है कि कुर्सी ही “आनंद” के लिए आनंद के पीछे पड़ी हुई है। दरअसल यह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मॉडल जिले की अपनी ऐसी शान, पहचान बनने के साथ लोगों की सोच है कि हमें ऐसा कार्य व्यवहार करना चाहिए जो दूसरों के लिए उदाहरण बन सके।इसकी बानकी जिले के प्रथम नागरिक के होने वाले चुनाव में साफ देखी जा रही है। भाजपा प्रत्याशी “आनंद” किस मुहूर्त में पैदा हुए हैं कि उनके द्वारा गरसाड़ी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन करने के साथ अपनी राजनीति में प्रवेश करते ही, सफलता उनके लिए सभी बाधाएं दूर कर लगातार वहां ले जा रही है, जहां जिस कुर्सी को पाने के लिए मारामारी होती थी, वहां वहीं कुर्सी स्वयं के “आनंद” के लिए “आनंद” के आने का इंतजार कर रही है। आनंद का मुंह मीठा करने का जबरदस्त दौर शुरू हो गया है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement