सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी सभी अधिकारियों के साथ पहुंचे नेपाल के सीमावर्ती गांव तरकुली। 

Spread the love

“सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी सभी अधिकारियों के साथ पहुंचे नेपाल के सीमावर्ती गांव तरकुली।

चौपाल लगाकर प्रत्येक व्यक्ति की समस्या सुनते हुए उन्हें किया आस्वस्थ।

चंपावत। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत नेपाल के सीमावर्ती “वाइब्रेंट विलेज” तरकुली में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को विभिन्न राजकीय सुविधाओं से जोड़कर उन्हें राहत दी गई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को सरकारी सुविधाओं से जोड़ा गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने चौपाल लगाकर नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा उनके निवारण के लिए अधिकारियों को समय सीमा में बांध दिया। पहली बार यहां के ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित शिविर में जिलाधिकारी ने प्रत्येक व्यक्ति की व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को सुना तथा लोगों को यकीन दिलाया कि इसके परिणाम शीघ्र आपके सामने आएंगे।

जिलाधिकारी का कहना था कि इस प्रकार के शिविरों का मुख्य उद्देश्य शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं से पात्र लोगों को जोड़ना है। जिससे उनकी अनावश्यक जिला मुख्यालय की दौड़ ना हो सके। उन्होंने युवाओं से कहा उन्हें अपनी प्रतिभा को देखते हुए हर स्तर पर आगे बढ़ना चाहिए,हम उन्हें प्रोत्साहित कर उनका भविष्य का मार्ग सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने 6 वर्षीय बालक को शाल उड़ाकर जहां प्रोत्साहित किया वहीं बच्चे की खुशी को सभी देखते रह गए । ग्रामीणों ने आज जिलाधिकारी के “क्विक एक्शन” के बारे में सुना तो था लेकिन उन्हें आज स्वयं उनसे रूबरू होने का मौका मिला तथा लोगों ने उन्हें खूब आशीर्वाद दिया।

नए अंदाज में जन समस्याओं का निराकरण कर जिलाधिकारी ने कहा कि जिला स्तर से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के साथ राज्य स्तर की समस्याओं के लिए प्रस्ताव भेजे जाएंगे। उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतो को देखते हुए यहां रोस्टर के हिसाब से एएनएम की सेवाएं उपलब्ध कराने के तत्काल आदेश दिए।

Jaya punetha editor in chief ।

Jaya Punetha

Editor in Cheif (प्रधान संपादक)