मानेश्वर समाचार।
14 अगस्त 2025
*बाल विवाह और महिला हिंसा रोकने वालों को मिलेगा सम्मान और नकद पुरस्कार*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई राज्य स्तरीय घोषणाओं में संशोधन किया गया है, जिनका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और बाल विकास को और अधिक प्रभावी ढंग से बढ़ावा देना है।संशोधित प्रावधानों के तहत—बाल विवाह रोकथाम में सक्रिय सामाजिक संगठन, संस्थाएं और कार्यकर्ता अब ₹10,000 का नकद पुरस्कार प्राप्त करेंगे। यह सम्मान उनके सराहनीय प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाएगा।महिला हिंसा एवं उत्पीड़न रोकथाम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक संगठन, संस्थान और कार्यकर्ताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।जिलाधिकारी ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले व्यक्तियों एवं संगठनों को पहचानना और सम्मानित करना है, ताकि अन्य लोग भी इन महत्वपूर्ण सामाजिक अभियानों में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित हों।




