*बनबसा मिलिट्री स्टेशन में अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे दिन युवाओं का उमड़ा उत्साह*।

Spread the love

चम्पावत 28 फरवरी 2026

*बनबसा मिलिट्री स्टेशन में अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे दिन युवाओं का उमड़ा उत्साह*

चम्पावत के बनबसा मिलिट्री स्टेशन में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे दिन शुक्रवार को पिथौरागढ़ जनपद की विभिन्न तहसीलों से आए लगभग 700 से अधिक युवाओं ने जनरल ड्यूटी, ट्रेडमैन एवं तकनीकी पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

भर्ती प्रक्रिया के दौरान युवाओं में देश सेवा का जोश और अनुशासन स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

दूसरे दिन आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में 550 से अधिक अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त कर अगले चरण के लिए अपनी पात्रता सुनिश्चित की।

यह संपूर्ण भर्ती आयोजन मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) के अधीन पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के साथ संपन्न हो रहा है।

अग्निवीर श्रेणी की भर्ती में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को रैली स्थल पर अपने समस्त आवश्यक मूल अभिलेख अनिवार्य रूप से साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं, जिनमें हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट अंकपत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), एनसीसी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), संबंध प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), राज्य/राष्ट्रीय खेल प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), अविवाहित प्रमाण पत्र तथा चरित्र प्रमाण पत्र शामिल हैं। सभी शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सामूहिक संदेश के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश पूर्व में ही प्रेषित किए जा चुके हैं।

भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी गई हैं।

Jaya punetha editor in chief ।