रोगी की सेवा में लगे डॉ. एल एम रखोलिया कि नहीं है काम करने की कोई सीमा।

Spread the love

 

मानेश्वर समाचार।

1 जुलाई 2025

 

रोगी की सेवा में लगे डॉ. एल एम रखोलिया कि नहीं है काम करने की कोई सीमा।

 

लोहाघाट: रेडियोलॉजिस्ट डॉ ललित मोहन रखोलिया ऐसे पारिवारिक संस्कारों में पले हुए हैं कि रेडियोलॉजिस्ट के अभाव के चलते इनको कई अस्पतालों में जाकर काम करना पड़ता था लेकिन इनके चेहरे में कभी न थकान देखी गई और नहीं कोई तनाव। अकेले एक ही दिन में उनके द्वारा 100 तक गर्भवती महिलाओं को देखा जाता है डॉ एळ एम रखोलिया के अग्रज डॉ टीडी रखोलिया ने जहां हजारों नेत्र रोगियों के ऑपरेशन का रिकॉर्ड बनाया है वही सैकड़ो नेत्रहीनों को वह दुनिया दिखाते आ रहे हैं और जन सेवा करने के लिए उन्हें जीवनसाथी के रूप में ऐसी बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रितु रखोलीया मिली है जो अपने कार्य व व्यवहार से चिकित्सा पेशे में अपनी अलग ही शान व पहचान बनाए हुए हैं। लगता है डॉ. रखोलिया दंपति को ईश्वर ने सेवा के लिए चार हाथ दे दिए हैं।

डॉ. रखोलिया जहां भी अपनी सेवाएं देते हैं , वहां उन्हें क्षेत्र की जनता का भरपूर प्यार मिलने के साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया जाता है ।

Jaya punetha editor in chief ।