मानेश्वर समाचार।
3 सितंबर 2025
नेपाल के केसिनो में जा रही 70 लाख रुपए लागत की हीरोइन सहित तस्कर मोटर साइकिल समेत दबोचा।
चंपावत। रीठासाहिब क्षेत्र में नशे के तस्करों के लिए काल बन चुके थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट को पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा उन्हें जिले का एसओजी प्रभारी नियुक्त करने के बाद श्री भट्ट ने आज बनबसा थाना पुलिस के सहयोग से मोटर साइकिल से नेपाल ले जा रही हीरोइन के साथ एक अभियुक्त को दबोच लिया गया। बरामद हीरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत 70 लाख रुपए बताई जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह बलखेड़ा थाना नानकमत्ता का निवासी है तथा यह हीरोइन नेपाल के केसिनो में ले जाई जा रही थी। इस बरामदगी में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट का साथ एसआई निर्मल लटवाल, हेड कांस्टेबल मतलूब खान, महेंद्र डंगवाल, संजय शर्मा, तपेंद्र जोशी, सिपाही नासिर हुसैन, उमेशराज व गिरीश भट्ट ने दिया।
