सरकार जनता के द्वार बना गरीबों के लिए महाकुंभ 75 वर्षिय चंचला आमा के लिए तो यह शिविर वरदान साबित हुआ।
‘नर में नारायण’ की अवधारणा को जमीन पर उतार रहे डीएम मनीष कुमार, त्वरित समाधान से जीत रहे लोगों का दिल।
चंपावत। स्वामी विवेकानंद जी की ‘नर में नारायण’ की अवधारणा को साकार करते हुए चंपावत जनपद में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम गरीब, वंचित और उपेक्षित लोगों के लिए किसी महाकुंभ से कम नहीं बनता जा रहा है। जिलाधिकारी मनीष कुमार की संवेदनशील, त्वरित और मानवीय कार्यशैली न केवल समस्याओं का समाधान कर रही है, बल्कि आमजन के चेहरों पर मुस्कान भी बिखेर रही है। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी का हर जरूरतमंद से स्वयं हाथ जोड़कर अभिवादन करना और उनकी बात धैर्यपूर्वक सुनना लोगों के लिए एक अलग ही अनुभव बन गया है। प्रशासन और जनता के बीच की दूरी इस कदर कम हुई है कि लोग सीधे डीएम से मिलने को प्राथमिकता दे रहे हैं। चंपावत ब्लॉक के खर्ककार्की गांव में आयोजित शिविर में कार्यक्रम उस समय भावुक क्षणों का साक्षी बना, जब तल्ला देश के रमेला गांव की मूल निवासी और वर्तमान में खर्ककार्की गांव रह रही 75 वर्षीय आमा जिलाधिकारी के सामने अपनी पीड़ा लेकर पहुंचीं हुई थी। आमा के पास अपना कोई घर नहीं था। जिलाधिकारी मनीष कुमार स्वयं उनके पास पहुंचे, समस्या सुनी और बिना किसी देरी के प्रधानमंत्री आवास योजना/आपदा मद से मकान स्वीकृत करने के निर्देश वीडीओ अशोक अधिकारी को मौके पर ही दे दिए। आमा के लिए यह निर्णय किसी वरदान से कम नहीं रहा। शिविर में कुल 557 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 95 प्रतिशत से अधिक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
जिलाधिकारी ने करीब 430 से अधिक मामलों में तुरंत निर्णय लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। डीएम मनीष कुमार का कहना है कि इन्हीं “गरीब, दबे-कुचले और उपेक्षित लोगों की सेवा के लिए पूरा प्रशासनिक तंत्र गठित है। यदि हम उन्हें योजनाओं से नहीं जोड़ पाए, तो इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं हो सकता। हम नर में नारायण का रूप देखकर उनकी सेवा करते हैं और उनका आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।” सीएम धामी और प्रशासनिक टीम पर बरस रहे आशीर्वाद जिस संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता से जनसमस्याओं का समाधान हो रहा है, उसे देखकर लोग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिलाधिकारी मनीष कुमार और पूरी प्रशासनिक टीम पर खुलकर आशीर्वाद बरसा रहे हैं। कार्यक्रम के तहत गांव में खुली बैठकों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों का चयन किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।
कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, सीडीओ डॉ जीएस खाती, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, ग्राम प्रधान मीना कार्की, गौरव पांडे सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे। वीडीओ अशोक अधिकारी ने नागरिकों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई।
केवल फोटो खिंचवाने वाले नेताओं से मुंह मोड़ रही जनता।
चंपावत। जनता दरबार में अब केवल फोटो खिंचवाने पहुंचने वाले नेताओं की ओर लोग खास ध्यान नहीं दे रहे हैं। जनता की निगाहें उस प्रशासन पर टिकी हैं, जो वास्तव में समस्याओं का समाधान कर रहा है।
हालांकि, फोटो खिंचवाने वालों की भीड़ के कारण कई बार जिलाधिकारी का हर जरूरतमंद को अपने पास बैठाकर सुन पाना मुश्किल हो जाता है।
इस पर दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे ने कहा कि “अब प्रत्येक शिविर में जनता के आवेदन लिखने के लिए अलग काउंटर खोला जाएगा, ताकि किसी भी नागरिक को परेशानी न हो।”
Jaya punetha editor in chief ।



