सड़कों पर भवन निर्माण सामग्री डालने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त: जिलाधिकारी ने तत्काल सामग्री हटाने के दिए कड़े निर्देश।

चम्पावत 19 मई, 2026

*सड़कों पर भवन निर्माण सामग्री डालने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त: जिलाधिकारी ने तत्काल सामग्री हटाने के दिए कड़े निर्देश*

जनपद के मुख्य मार्गों और मोटर मार्गों को सुरक्षित तथा सुचारू बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी / अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण श्री मनीष कुमार ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों के दौरान कतिपय लोगों और संस्थाओं द्वारा भवन निर्माण सामग्री को सीधे मुख्य सड़कों और मोटर मार्गों के किनारे अनधिकृत रूप से डंप किया जा रहा है। सड़कों पर इस तरह अवैध रूप से रखी जा रही सामग्री के कारण न केवल पूरी यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है तथा जल निकासी व्यवस्था बाधित होकर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। साथ ही धूल एवं गंदगी फैलने से जन स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी तथा मोटर मार्गों से संबंधित संस्थाओं को निर्देशित किया है कि मोटर मार्गों के किनारे रखी निर्माण सामग्री को हटाए जाने हेतु तत्काल आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि मोटर मार्गों के किनारे बिना अनुमति कोई भी निर्माण कार्य न करें और प्रशासन की इस मुहिम में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement