योग नीति से लाभ उठाएँ: होमस्टे/होटल संचालक आमंत्रित, अपने संस्थान में योग केंद्र स्थापित करें*।

चम्पावत, 22 सितम्बर 2025

*योग नीति से लाभ उठाएँ: होमस्टे/होटल संचालक आमंत्रित, अपने संस्थान में योग केंद्र स्थापित करें*

*उत्तराखण्ड योग नीति-2025 के अंतर्गत आयोजित बैठक में सभी इच्छुक हितधारक आमंत्रित*

उत्तराखण्ड योग नीति-2025 के तहत आयुष पद्धति के अन्तर्गत योग के प्रचार-प्रसार एवं क्रियान्वयन को सुदृढ़ करना, योग प्रदेश के विकास की दिशा में ठोस कदम उठाना तथा योग के आध्यात्मिक एवं शारीरिक आयामों का विस्तार करना उद्देश्य है।

इसी क्रम में जनपद चम्पावत में योग संबंधी हितधारकों — जैसे पंजीकृत होमस्टे संचालक, रिजॉर्ट/होटल संचालक जो अपने संस्थान में योग सेवाएँ संयोजित करना चाहते हैं अथवा योग केन्द्र स्थापित करना चाहते हैं — के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एक बैठक आयोजित की जाएगी।

*जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आनन्द सिंह गुसाईं ने बताया कि जिलाधिकारी चम्पावत की अध्यक्षता में यह बैठक दिनांक 25 सितम्बर 2025, प्रातः 11:00 बजे, जिला सभागार, चम्पावत में पर्यटन विभाग एवं आयुष विभाग चम्पावत की संयुक्त मेज़बानी में आयोजित की जाएगी।*

*इस अवसर पर योग नीति से लाभ उठाने के इच्छुक सभी होमस्टे संचालक, होटल/रिजॉर्ट संचालक एवं अन्य संबंधित इच्छुक व्यक्ति सादर आमंत्रित हैं।*

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement