आपदा सुरक्षा जागरूकता की मजबूत पहल — राजकीय इंटर कॉलेज, चमदेवल में व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित*।

Spread the love

चम्पावत 12 दिसंबर 2025

*आपदा सुरक्षा जागरूकता की मजबूत पहल — राजकीय इंटर कॉलेज, चमदेवल में व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित*

तहसील लोहाघाट के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज, चमदेवल में जनपद चंपावत के विद्यार्थियों, अध्यापकों और कार्मिकों के लिए बाढ़, भूकंप, भूस्खलन, प्राथमिक उपचार तथा भूकंप अवरोधी भवन निर्माण से संबंधित व्यापक आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आपदा के दौरान स्वयं, अपने परिवार और अपने पालतू पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करना था।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को आपदा के प्रति जन-जागरूकता, भूस्खलन व बाढ़ के समय सावधानियाँ, भूकंप से सुरक्षा के उपाय, प्राथमिक चिकित्सा एवं सीपीआर, घायल व्यक्ति को सुरक्षित तरीके से कैरी करने, आपदा रेस्क्यू उपकरणों का उपयोग, रैपलिंग, जुमारिंग और रिवर क्रॉसिंग की तकनीक, स्थानीय संसाधनों से स्ट्रेचर निर्माण, भूकंप अवरोधी भवन निर्माण, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर, महिला हेल्पलाइन, तथा सचेत और भूकम्प एप के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मास्टर ट्रेनर श्री भरत गुसाईं तथा एसडीआरएफ के हेड कांस्टेबल राम सिंह धोनी, किशोर सिंह, राजेंद्र सिंह, अमित मिश्रा और राकेश जुकरिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज, चमदेवल के प्रधानाचार्य श्री हरीश सिंह, 14 विद्यालयों के शिक्षक-कर्मचारी तथा 110 छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Jaya Punetha

Editor in Cheif (प्रधान संपादक)