सार्वजनिक मार्गों पर निर्माण सामग्री फैलाने वालों के विरुद्ध नगर पालिका की सख्त कार्यवाही – वसूला गया जुर्माना ।

Spread the love

 

मानेश्वर समाचार।

30 जुलाई2025

*सार्वजनिक मार्गों पर निर्माण सामग्री फैलाने वालों के विरुद्ध नगर पालिका की सख्त कार्रवाई – वसूला गया जुर्माना*

 

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में नगर पालिका परिषद चंपावत द्वारा सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत नगर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में दो विशेष टीमों द्वारा निरीक्षण कर कार्रवाई की गई।निरीक्षण के दौरान चार व्यक्तियों को सार्वजनिक सड़कों पर अवैध रूप से निर्माण सामग्री (रेत, बजरी, ईंट आदि) डालते हुए पाया गया, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। मौके पर ही पालिका अधिकारियों द्वारा संबंधित व्यक्तियों को सामग्री तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए एवं उन पर अर्थदंड (जुर्माना) लगाया गया। साथ ही चालानी कार्रवाई भी अमल में लाई गई।नगर पालिका परिषद चंपावत के अधिशासी अधिकारी श्री भरत त्रिपाठी ने जानकारी दी कि यह अभियान नगरवासियों को निर्बाध आवागमन और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और सार्वजनिक स्थलों को गंदगी या अतिक्रमण से मुक्त रखें।

Jaya punetha editor in chief ।

Jaya Punetha

Editor in Cheif (प्रधान संपादक)