आंगनबाड़ी लाभार्थियों के लिए आधार पंजीकरण एवं केवाईसी हेतु विशेष कैंप* ।

मानेश्वर समाचार।

चम्पावत 04 सितम्बर 2025

*आंगनबाड़ी लाभार्थियों के लिए आधार पंजीकरण एवं केवाईसी हेतु विशेष कैंप*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में जनपद चंपावत के सभी विकासखंडों में आंगनबाड़ी लाभार्थियों के आधार पंजीकरण एवं आधार-आधारित केवाईसी के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।

यह विशेष पहल उन लाभार्थियों के हित में की गई है, जो पोषण ट्रैकर ऐप पर पंजीकृत होने के बावजूद आधार विवरण अद्यतन न होने के कारण टेक होम राशन एवं हॉट कुक्ड मील जैसी योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं कर पा रहे थे।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री पी.एस. बृजवाल ने बताया कि समस्या के समाधान हेतु परियोजना-वार विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए विस्तृत रोस्टर तैयार किया गया है, जिसके अनुसार —

*06 सितम्बर, 2025 को चम्पावत के बिरगुल में।*

*06 सितम्बर से 09 सितम्बर, 2025 को पाटी के खेतीखान में।*

*06 सितम्बर, 2025 को लोहाघाट के निडिल में।*

*04 सितम्बर से 06 सितम्बर, 2025 को बाराकोट के बर्दाखान में।*

उन्होंने बताया कि आधार पंजीकरण एवं केवाईसी से संबंधित सभी कार्य इन कैंपों में किए जाएंगे। जिनमें —

जनसांख्यिकीय अपडेट (नाम, पता, मोबाइल नंबर) – 50 रुपये, बायोमेट्रिक अपडेट – 100 रुपये, दस्तावेज़ अपडेट – 50 रुपये में किया जाएगा।

श्री बृजवाल ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर संबंधित कैंप में अवश्य पहुँचें और अपने आधार संबंधी कार्य पूर्ण कराएं, ताकि किसी भी सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहें।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement