श्री कृष्णा नाथ गोस्वामी ने संभाला चंपावत के अपर जिलाधिकारी का पदभार, जिलाधिकारी ने दी शुभकामनाएं।

Spread the love

चंपावत 16 अक्टूबर 2025

*श्री कृष्णा नाथ गोस्वामी ने संभाला चंपावत के अपर जिलाधिकारी का पदभार, जिलाधिकारी ने दी शुभकामनाएं*

श्री कृष्णा नाथ गोस्वामी ने गुरुवार को चंपावत के अपर जिलाधिकारी (एडीएम) के रूप में पदभार ग्रहण किया। यह उनके लिए अपर जिलाधिकारी के पद पर पहली नियुक्ति है। इससे पूर्व, वह उप जिलाधिकारी (एसडीएम) धारी के पद पर तैनात थे और उन्होंने लोहाघाट में भी प्रशासनिक सेवाएं प्रदान की हैं।

कार्यभार संभालने के बाद जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने नवांगतुक अपर जिलाधिकारी श्री गोस्वामी को बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके अनुभव से चंपावत के प्रशासनिक कार्यों में नई गति आएगी।

इस अवसर पर श्री गोस्वामी ने अपने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि वे जिले के विकास और जन कल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देंगे और हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे ।

Jaya punetha editor in chief ।

Jaya Punetha

Editor in Cheif (प्रधान संपादक)