*बच्चों को खेलते देख वॉलीबॉल खेलने लगी स्पोर्ट्स मिनिस्टर।

Spread the love

चम्पावत 07 नवंबर 2025

*बच्चों को खेलते देख वॉलीबॉल खेलने लगी स्पोर्ट्स मिनिस्टर*

कुमाऊं संभाग के भ्रमण के दौरान प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने चंपावत जनपद में सड़क किनारे कुछ बच्चों को नेट पर वॉलीबॉल खेलते हुए देखा तो वह अपने आप को रोक नहीं पाई। कैबिनेट मंत्री ने अपना काफिला रुकवा कर बच्चों के साथ कुछ देर तक वॉलीबॉल खेली और उन्हें नियमित अभ्यास के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रदेश के खेल मंत्री रेखा आर्या शुक्रवार को पिथौरागढ़, चंपावत और हल्द्वानी के दौरे पर थी। शाम के समय वह चंपावत जनपद में राज्य स्थापना के रजत जयंती अवसर पर आयोजित एक पुस्तक मेले में सम्मिलित होने गई। वहां से निकलते समय उन्होंने पास में एक मैदान में बच्चों को वॉलीबॉल खेलते हुए देखा। उसके बाद कैबिनेट मंत्री ने अपना काफिला रुकवाया और बच्चों के साथ वॉलीबॉल खेलने लगी।

कुछ देर खेलने के बाद उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया और उन्हें नियमित रूप से अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।

बाद में पत्रकारों से बात करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश के दूर दराज के क्षेत्रों में बच्चों को विभिन्न खेलों का नियमित अभ्यास करते हुए देखना अपने आप में एक सुखद अनुभूति है।

उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों और युवाओं की यही लगन एक दिन देश को खेल के क्षेत्र में बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करेगी।

इस अवसर पर इस अवसर पर चंपावत भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत , मा नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोरा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, पूर्व जिला अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, मा विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश तिवारी, सतीश पांडे, शंकर पांडे, सुभाष बगोली, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास शाह, जिलाधिकारी मनीष कुमार, सोहन सिंह जीना विश्वविद्यालय के छात्र अध्यक्ष विकास चौधरी, गोविंद प्रसाद, गौरव पांडे, सूरज पहरी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Jaya Punetha

Editor in Cheif (प्रधान संपादक)