स्प्रिंग एवं रिवर पुनरुद्धार प्राधिकरण (सारा) की समीक्षा बैठक — जल संरक्षण, प्राकृतिक संवर्धन और प्रभावी सिंचाई तकनीकों पर जिलाधिकारी का फोकस*।

Spread the love

चम्पावत 12 दिसंबर 2025

*स्प्रिंग एवं रिवर पुनरुद्धार प्राधिकरण (सारा) की समीक्षा बैठक — जल संरक्षण, प्राकृतिक संवर्धन और प्रभावी सिंचाई तकनीकों पर जिलाधिकारी का फोकस*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में स्प्रिंग एवं रिवर पुनरुद्धार प्राधिकरण (सारा) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में डिप्टेश्वर, गौड़ी और कालसन भोलेश्वर परियोजनाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।

जिलाधिकारी ने कालसन भोलेश्वर परियोजना के अंतर्गत कुल स्वीकृत धनराशि ₹395.96 लाख के सापेक्ष आवंटित ₹118.79 लाख को लघु सिंचाई एवं वन विभाग द्वारा गुणवत्तापूर्ण ढंग से और समयबद्ध तरीके से व्यय करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अमृत सरोवरों की गुणवत्ता, धारे–नौले का संरक्षण, तथा प्राकृतिक शैली में जल स्रोतों के संवर्धन और पुनर्जीवन को हर हाल में प्राथमिकता दी जाए। साथ ही जल संचयन, जन भागीदारी, एवं स्थानीय समुदाय की सक्रिय भूमिका को सशक्त करने पर भी बल दिया।

बैठक में जनपद में कृषि जल प्रबंधन आधुनिकीकरण (MCADWM) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सिंचाई विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने जनपद में जल उपयोग दक्षता बढ़ाने, फ्लड इरिगेशन को कम करने तथा ड्रिप, स्प्रिंकलर जैसी प्रभावी सिंचाई तकनीकों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी. एस. खाती, अपर जिलाधिकारी श्री कृष्णनाथ गोस्वामी, मुख्य कृषि अधिकारी श्री धनपत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Jaya Punetha

Editor in Cheif (प्रधान संपादक)