सड़क सुरक्षा के तहत निराश्रित गौवंश को लगाए गए रेडियम बेल्ट*

Spread the love

चम्पावत,

 

*सड़क सुरक्षा के तहत निराश्रित गौवंश को लगाए गए रेडियम बेल्ट*

 

*रात्रि में वाहन चालकों को दूर से दिखाई देंगे गौवंश, दुर्घटनाओं की संभावना होगी कम*

 

मा. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सड़क सुरक्षा के संबंध में दिए गए निर्देशों एवं मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर निरंतर दिए जा रहें आदेशों के क्रम में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार जिला पंचायत चम्पावत द्वारा टनकपुर–बनबसा मार्ग पर निराश्रित गौवंश की सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से उनके गले में रेडियम बेल्ट लगाए गए।

 

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) अनिल जोशी ने बताया कि टनकपुर–बनबसा मार्ग पर सड़क किनारे विचरण करने वाले निराश्रित गौवंश को चिन्हित कर रेडियम बेल्ट लगाए गए हैं। रेडियम बेल्ट रात्रि एवं कम दृश्यता की स्थिति में वाहन चालकों को दूर से दिखाई देंगे, जिससे वाहन चालक समय रहते सतर्क हो सकेंगे और गौवंश के साथ होने वाली संभावित दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सकेगा।

 

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को भी निराश्रित गौवंश की सुरक्षा एवं उनके समुचित प्रबंधन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत निरंतर निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा के साथ-साथ पशु सुरक्षा को भी प्राथमिकता देते हुए ऐसे सकारात्मक प्रयासों को आगे भी जारी रखने पर जोर दिया जा रहा है।

Jaya punetha editor in chief ।