चम्पावत 28 नवंबर, 2025
*01 दिसंबर को जनता मिलन कार्यक्रम तथा 02 दिसंबर को आयोजित तहसील दिवस कार्यक्रम स्थगित।*
प्रभारी अधिकारी, जिलाधिकारी कार्यालय चम्पावत श्री कमल चंद्र तिवारी द्वारा अवगत कराया गया है कि मुख्य सचिव महोदय, उत्तराखंड शासन के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर जनपद में आयोजित होने वाले जनता मिलन कार्यक्रम दिनांक 01 दिसंबर, 2025 (सोमवार) तथा तहसील दिवस कार्यक्रम, लोहाघाट दिनांक 02 दिसंबर, 2025 (मंगलवार) को स्थगित किया गया है।
साथ ही अवगत कराया गया है कि उक्त तहसील दिवस की नई तिथि शीघ्र ही सूचित की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा जनमानस से अपील की गई है कि इस स्थगन के कारण होने वाली असुविधा के लिए खेद सहित सहयोग प्रदान करें।
Jaya punetha editor in chief ।




