स्वच्छता और नशा मुक्ति के संदेश के साथ खेलों में दिखा खिलाड़ियों का जज़्बा*।

Spread the love

चम्पावत 27 सितंबर 2025

*स्वच्छता और नशा मुक्ति के संदेश के साथ खेलों में दिखा खिलाड़ियों का जज़्बा*

स्वच्छता ही सेवा एवं नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत खेल विभाग एवं युवा कल्याण विभाग चंपावत द्वारा खेलो इंडिया साईं सेंटर (एथलेटिक्स) स्पोर्ट्स स्टेडियम, छमनियाँ, लोहाघाट में एथलेटिक्स प्रतियोगिता, स्वच्छता अभियान एवं नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

अंडर-11 बालक वर्ग (50 मीटर हर्डल दौड़) : अंशु – प्रथम, धीरज – द्वितीय, आयुष – तृतीय।

अंडर-11 बालिका वर्ग (50 मीटर हर्डल दौड़) : खुशी अधिकारी – प्रथम, दिव्यांशी – द्वितीय, लक्षिता – तृतीय।

अंडर-14 बालक वर्ग (80 मीटर हर्डल दौड़) : सागर धानुक – प्रथम, आयुष – द्वितीय, सुमित – तृतीय।

अंडर-14 बालिका वर्ग (80 मीटर हर्डल दौड़) : गुंजन देव – प्रथम, कोमल पांडेय – द्वितीय, मिताक्षी – तृतीय।

अंडर-16 बालक वर्ग (200 मीटर दौड़) : प्रीतम चौबे – प्रथम, आयुष चौबे – द्वितीय, योगेश बोहरा – तृतीय।

ओपन मिश्रित वर्ग (रिले रेस) : खेलो इंडिया साईं सेंटर की टीम विजयी रही।

प्रतियोगिता के उपरांत खिलाड़ियों एवं अधिकारियों द्वारा स्टेडियम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई, जिसमें युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने तथा अनुशासित जीवन जीने का संकल्प कराया गया। इस अवसर पर सभी ने सामूहिक रूप से संदेश दिया कि स्वच्छ और नशा मुक्त समाज ही स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र की नींव है।

Jaya punetha editor in chief ।