हरेला पर्व पर ग्राम फोर्ती में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ।

Spread the love

हरेला पर्व पर ग्राम फोर्ती में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक पर्व हरेला के पावन अवसर पर सेवा संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में ग्राम फोर्ती में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के सलाहकार श्री सुभाष बगौली ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखंड के निर्माण का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि हरेला पर्व केवल एक लोक परंपरा नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का भी आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री गिरीश कुंवर, ग्राम प्रधान सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और हरेला पर्व को प्रकृति संरक्षण से जोड़ते हुए जनभागीदारी का संदेश दिया।

Jaya punetha editor in chief ।