मेजर ध्यानचंद जयंती पर जिला स्तरीय अंडर-17 हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन*।

 मानेश्वर समाचार।

चंपावत 27 अगस्त 2025

*मेजर ध्यानचंद जयंती पर जिला स्तरीय अंडर-17 हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन*

राष्ट्रीय खेल दिवस एवं महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर 28 व 29 अगस्त, 2025 को स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में जिला स्तरीय अंडर-17 बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता जिला प्रशासन, खेल निदेशालय के सौजन्य एवं जिला खेल कार्यालय, चंपावत के तत्वावधान में संपन्न होगी।

जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री चंदन बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता नॉक-आउट पद्धति पर खेली जाएगी, जिसमें प्रत्येक टीम में 11 खिलाड़ी होंगे। इसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों, स्टेडियमों एवं खेल संघों की टीमों को आमंत्रित किया गया है।

प्रतियोगिता में केवल वही बालक खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनका जन्म वर्ष 2008 में हुआ हो। टीम सूची के साथ खिलाड़ियों का आधार कार्ड की छायाप्रति, एक पासपोर्ट साइज फोटो एवं मूल आधार कार्ड अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।

मैचों की शुरुआत 28 अगस्त को सायं 4:00 बजे से होगी और सभी मुकाबले स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में खेले जाएंगे।

अधिक जानकारी हेतु टीम प्रबंधक निम्न मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

📞 9759456258, 7500732893, 9997285986

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement