*माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद चम्पावत के बनबसा में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम*।

Spread the love

चम्पावत 08 अप्रैल 2026

*माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद चम्पावत के बनबसा में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम*

प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार, 8 अप्रैल 2026 को जनपद चम्पावत के बनबसा क्षेत्र के एक दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। मा मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री अपराह्न 04:15 बजे आर्मी हेलीपैड बनबसा पहुंचेंगे, जहाँ से वह कार द्वारा आनंदपुर (चंदनी) के लिए प्रस्थान करेंगे। अपराह्न 4:35 आनंदपुर (चंदनी) पहुँचकर मुख्यमंत्री जी हुड्डी नदी जन सहभागिता संरक्षण अभियान में प्रतिभाग करेंगे।

इसके पश्चात अपराह्न 5:30 बजे आनंदपुर (चंदनी) से ऊधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र के लिए प्रस्थान करेंगे। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री के भ्रमण के दृष्टिगत समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

Jaya punetha editor in chief ।