मानेश्वर समाचार।
27 जून 2025
*टनकपुर नगर पालिका परिषद एवं जिला पंचायत द्वारा निराश्रित पशुओं को भेजा गया कालाझाला गौसदन*
*संवेदनशील प्रशासन की पहल: निराश्रित पशुओं को मिला सुरक्षित ठिकाना*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में नगर क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु टनकपुर नगर पालिका परिषद एवं जिला पंचायत के संयुक्त सहयोग से एक विशेष अभियान संचालित किया गया। इस *अभियान के अंतर्गत नगर क्षेत्र में खुलेआम विचरण कर रहे 10 निराश्रित गौवंशीय पशुओं को पकड़कर कालाझाला स्थित गौसदन में सुरक्षित रूप से स्थानांतरित किया गया।*
साथ ही, *टनकपुर, बनबसा एवं लोहाघाट के ग्रामीण क्षेत्रों से जिला पंचायत द्वारा 4 निराश्रित पशुओं को भी गौसदन में भेजा गया।*
इसके अतिरिक्त टनकपुर व लोहाघाट क्षेत्र में कुल 10 व्यक्तियों को निर्देशित किया गया कि वे स्वयं द्वारा सड़कों पर छोड़े गए गौवंश को घर वापस पहुंचाएं। इनमें 4 मामले लोहाघाट से संबंधित थे।
यह कार्रवाई नगरवासियों को आवारा पशुओं से हो रही असुविधा, सड़क दुर्घटनाओं की संभावना और स्वच्छता संबंधी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए की गई है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, जिससे नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुव्यवस्था बनी रहे।
इस अभियान में अधिशासी अधिकारी श्री भूपेन्द्र प्रकाश जोशी, वाहन चालक श्री श्याम सिंह, एवं पर्यावरण मित्र, जिला पंचायत के कर्मचारी व अन्य रहे।
*नगर पालिका परिषद टनकपुर एवं जिला पंचायत द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अपने पालतु पशुओं को खुले में न छोड़ें और नगर की स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।*




