मानेश्वर समाचार।
21 जून 2025
*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस*

माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार एवं माननीय अध्यक्ष/जिला जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत श्री अनुज कुमार संगल की अध्यक्षता तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, चम्पावत श्रीमती निहारिका मित्तल गुप्ता के दिशा-निर्देशन में दिनांक 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत में नियुक्त पैनल अधिवक्तागण एवं पी०एल०वी० गणों के द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में योग दिवस पर विधिक कैम्प लगाकर लोगों को योग के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के द्वारा उपलब्ध कराये गये योग ट्रेनर के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय चम्पावत के न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण तथा अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा योग किया गया।
*माननीय अध्यक्ष/जिला जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत के द्वारा उपस्थित योग ट्रेनर का धन्यवाद प्रदान करते हुए उपस्थित सभी लोगों को अपने जीवन में योग अपनाने की अपील की गई।*




