इंद्रा कुल्याल पुन: अध्यक्ष पद पर काबिज। भगवती देवी कोषाध्यक्ष तथा हीरा देवी को मिली सचिव की जिम्मेदारी।

Spread the love

इंद्रा कुल्याल पुन: अध्यक्ष पद पर काबिज। भगवती देवी कोषाध्यक्ष तथा हीरा देवी को मिली सचिव की जिम्मेदारी।

सहयोग महिला स्वायत्त सहकारिता रीठा की प्रथम वार्षिक आम सभा संपन्न।

पाटी! 21 दिसम्बर , पाटी विकास खंड के अंतर्गत ग्रामोत्थान व एनआरएलएम के सहयोग व मार्गदर्शन में संचालित सहयोग महिला संकुल संघ स्वायत्त सहकारिता की प्रथम वार्षिक आम सभा इंद्रा देवी की अध्यक्षता में रामलीला मैदान रीठा में आयोजित की गई!

सभा में उपस्थित शेयरधारकों को संबोधित करते हुए संघ की अध्यक्ष इंद्रा कुल्याल द्वारा विगत वर्ष में सहकारिता के अंतर्गत संचालित व्यवसायिक गतिविधियां एवं वित्तीय प्रगति से सदस्यों को अवगत कराया गया। बिजनेस प्रमोटर बबलू बिष्ट ने संकुल संघ की व्यवसाय योजना व आडिट रिपोर्ट ,बिजनेस टर्न ओवर व लाभांश से उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया गया।

आम सभा में उपस्थित सदस्यों द्वारा प्रत्येक ग्राम संगठन से निदेशकों का चयन कर 09 सदस्यीय निदेशक मंडल का गठन किया गया। नवगठित निदेशक मंडल द्वारा अध्यक्ष पद पर इंद्रा देवी , कोषाध्यक्ष भगवती देवी , सचिव हीरा देवी तथा उपाध्यक्ष पद पर किरन कुल्याल का सर्व सम्मति चयन किया गया।

आमसभा द्वारा दो उपसमितियों का गठन करते हुए लेखा समिति में पुष्पा देवी, निर्मला बोहरा, उर्वशी मेहता एवं मध्यस्थता समिति में जानकी देवी , आनंदी व पुष्पा देवी का सर्वसम्मति से चयन किया गया।

आम सभा में ग्रामोत्थान परियोजना के सहायक प्रबंधक संस्थायें व समावेशी प्रकाश चंद्र पाठक ने नव गठित निदेशक मंडल व उप समिति सदस्यों को उनके कार्य दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने हेतु प्रेरित करते हुए पद शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रीठा कुंदन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य रीठा ब्लू बिष्ट, ग्रामोत्थान ब्लाक स्टाफ मनोज बागरी, कुलदीप भटट आईपीआरपी हिमानी , सहयोग सीएलएफ स्टाफ हेम चंद्र, किरन भटट आदि के द्वारा सहयोग किया गया ।

Jaya punetha editor in chief ।

Jaya Punetha

Editor in Cheif (प्रधान संपादक)