चम्पावत 06 जनवरी 2026
*खेल महाकुंभ के अंतर्गत विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025 का शुभारंभ*
चम्पावत जनपद के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत अंतर्गत खेल महाकुंभ – विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025 का शुभारंभ गौरल चौड़ मैदान में विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश तिवारी द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के प्रथम दिवस में अंडर-14 बालक वर्ग की विभिन्न खेल स्पर्धाएँ आयोजित की गईं, जिनमें कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो, मुर्गा झपट तथा वॉलीबॉल शामिल रहीं।
प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में बाल खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विजयी प्रतिभागियों को शासन की डीबीटी व्यवस्था के माध्यम से प्रथम स्थान पर ₹500, द्वितीय स्थान पर ₹400 एवं तृतीय स्थान पर ₹300 की प्रोत्साहन राशि के साथ मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
अंडर-14 बालक वर्ग :
एथलेटिक्स (चम्पावत)
60 मीटर दौड़: प्रथम—दीपांशु कुंवर, द्वितीय—आदित्य जोशी, तृतीय—अखिल महर
600 मीटर दौड़: प्रथम—आयुष कुमार, द्वितीय—दीपांशु कुंवर, तृतीय—राजवीर
लॉन्ग जंप: प्रथम—प्रियांशु धामी, द्वितीय—आयुष कुमार, तृतीय—राजवीर सिंह
टीम स्पर्धाएँ
कबड्डी: प्रथम—सिप्टी, द्वितीय—दुबडजैनल, तृतीय—मोहनपुर
वॉलीबॉल: प्रथम—खर्ककार्की, द्वितीय—अमोडी
कार्यक्रम के दौरान डीओ पीआरडी श्री जसवंत सिंह खड़ायत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल महाकुंभ का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है।
Jaya punetha editor in chief ।




