चम्पावत 11 मार्च 2026
*जनपद में गैस आपूर्ति से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर*
जनपद चम्पावत में घरेलू गैस (एलपीजी) की आपूर्ति एवं उससे संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के त्वरित समाधान के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा महत्वपूर्ण संपर्क नंबर जारी किए गए हैं।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, चम्पावत के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन व्यवस्था सक्रिय रखी गई है।
यदि किसी उपभोक्ता को गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या, कालाबाजारी अथवा अन्य कोई शिकायत हो तो वे तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 05965-230703 या टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त नागरिक 7895318895 (व्हाट्सएप) तथा 7579060090 नंबर पर भी अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना इन नंबरों पर दें, जिससे संबंधित विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही कर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
साथ ही नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आवश्यक होने पर ही गैस सिलेंडर लेने की अपील की है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से गैस उपलब्ध हो।
Jaya punetha editor in chief ।



