गौ-पालन से आत्मनिर्भर बनी बाराकोट की गीता देवी* ।

चम्पावत 08 सितम्बर 2025

  • *गौ-पालन से आत्मनिर्भर बनी बाराकोट की गीता देवी*

*अल्ट्रापुअर योजना ने बदली जिंदगी, हर माह कमा रही हैं ₹6,000*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन योजनाओं का लाभ अब ग्रामीण महिलाओं तक पहुँच रहा है। इसका उदाहरण हैं चम्पावत जनपद के विकासखंड बाराकोट ग्राम काकड़ की श्रीमती गीता देवी, जो आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं।

गीता देवी ग्राम के पंचबलिया स्वयं सहायता समूह की सक्रिय सदस्य हैं, जो ग्रामोत्थान परियोजना के तहत लड़ीधूरा संकुल संघ से जुड़ा है। यह परियोजना आईफैड (IFAD) द्वारा वित्त पोषित और उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति (UGVS) द्वारा संचालित है। इसका उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ना, पलायन पर रोक लगाना और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।

परियोजना के सहयोग से गीता देवी को अल्ट्रापुअर योजना एवं ब्याजमुक्त ऋण की जानकारी मिली। मानकों के अनुसार उन्हें ₹35,000 का सहयोग मिला, जिससे उन्होंने उत्तम नस्ल की गाय खरीदी। आज गीता देवी न केवल दुग्ध उत्पादन में वृद्धि कर रही हैं बल्कि प्रतिमाह ₹6,000 की आय अर्जित कर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं।

शुरुवाती आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद गीता ने आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement