मानेश्वर समाचार।
चम्पावत 07 अगस्त 2025
*बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति के लाभार्थियों को निःशुल्क चूजे वितरित*
पशुपालन विभाग, जनपद चंपावत द्वारा बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना के अंतर्गत एक दिवसीय चूजा वितरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राजकीय पशु चिकित्सालय, बनबसा के सहयोग से किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम सभा बमनपुरी में 52 यूनिट तथा ग्राम सभा चांदनी में 20 यूनिट संचालित किया गया, जिसमें अनुसूचित जनजाति के चयनित लाभार्थियों को कुक्कुट चूजे, यूनिट जाली व आहार निःशुल्क वितरित किया गया।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बमनपुरी श्रीमती वैशाली राणा एवं ग्राम प्रधान चांदनी की उपस्थिति रही।इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. फरहीन ताहिर द्वारा लाभार्थियों को कुक्कुट पालन से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने पालन-पोषण के दौरान आवश्यक सावधानियों, रोग नियंत्रण, पोषण और प्रबंधन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।कार्यक्रम के सफल संचालन में पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी श्री किशन चंद्र, पशुधन सहायक श्री बहादुर सिंह, मैत्री कार्यकर्ता श्री मनोज कुमार तथा पशु सखी श्रीमती अंजुम निशा का सराहनीय सहयोग रहा।यह पहल आजीविका संवर्द्धन के उद्देश्य से अनुसूचित जनजाति समुदाय को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।




