*वन विभाग की पाँच टीमें गुलदार को ट्रैक करने में लगीं, सतर्कता बढ़ाई गई*।

चंपावत 12 नवंबर 2025

*वन विभाग की पाँच टीमें गुलदार को ट्रैक करने में लगीं, सतर्कता बढ़ाई गई*

लोहाघाट क्षेत्र के मंगोली ग्राम सभा के धूरा तोक के पास गुलदार के हमले में मंगोली निवासी भुवन राम (45 वर्ष), पुत्र देवराम की मौत की घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई।

उप प्रभागीय वन अधिकारी (SDO Forest) श्री सुनील कुमार ने बताया कि मौके पर पिंजरा लगाने और ट्रैप कैमरा स्थापित करने की कार्यवाही जारी है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क एवं जागरूक रहने के लिए लगातार विभागीय टीमें क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि वन विभाग की पांच टीमें गुलदार की गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए निरंतर गश्त कर रही हैं। आवश्यकता अनुसार टीमों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जैसे ही गुलदार का लोकेशन ट्रैक होगा, तत्काल अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement