मानेश्वर समाचार।
18 जून 2025
*त्रिस्तरीय पंचायतों के आरक्षण की अंतिम सूची जारी*
जनपद चम्पावत में त्रिस्तरीय पंचायतों के आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया पूर्ण कर अंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। पूर्व में जारी अनंतिम सूची पर प्राप्त आपत्तियों व दावों का विधिवत परीक्षण कर 16 एवं 17 जून को जिला कार्यालय में सुनवाई की गई, जिसमें पात्र आपत्तियों का समाधान करते हुए अंतिम सूची जारी की गई।
*क्षेत्र पंचायत सदस्य- बाराकोट ब्लॉक की वल्सों, लोहाघाट ब्लॉक की खुनाबोरा, पाटी ब्लॉक की चौड़ापिता, चम्पावत ब्लॉक की मुड़ियानी को महिला आरक्षण से हटाकर सामान्य (अनारक्षित) किया गया है।*
*पाटी प्रमुख पद को भी अनारक्षित घोषित किया गया है।*
*जिला पंचायत सदस्य कानीकोट को अनारक्षित कर दिया गया है।*
*प्रधान पदों में कोई परिवर्तन नहीं*
*सभी स्तरों पर 50% पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए।*
*यह अंतिम सूची जनपद की वेबसाइट https://champawat.nic.in एवं संबंधित कार्यालयों में प्रदर्शित की जा चुकी है।*
