भगत के आत्मीय व्यवहार से हर व्यक्ति बन जाता हैं उनकी स्टाइल का कायल ।

Spread the love

मानेश्वर समाचार

यूं ही कोई देखते नहीं बन सकता बंशीधर भगत जैसा।

 

भगत के आत्मीय व्यवहार से हर व्यक्ति बन जाता है उनकी स्टाइल का कायल।

 

चंपावत। लगातार उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड की विधानसभाओं के लिए जनता द्वारा सातवीं बार चुने गए पूर्व काबिना मंत्री बंशीधर भगत जैसा जनप्रतिनिधि होना बहुत कम लोगों के बस की बात है। स्वभाव में आत्मीयता , व्यवहार में सरलता वाणी की मधुरता, हर व्यक्ति को सम्मान देने की ललक एवं जनता की हर कसौटी में तप तपा कर उसमें खरे उतरे बंसीधरभगत को देखकर अहंकार भी दूर भागता है। यही उनके राजनीतिक सफलता की पूंजी रही है। लंबे समय बाद चंपावत आए भगत के स्वागत के लिए हर उम्र का व्यक्ति लालाईत एवं उत्साहित था। लोगों को इस बात का मलाल था कि ऐसा व्यक्ति कैसे कैबिनेट से बाहर रह गया?

भगत ने आज पत्रकारों से रूबरू होते हुए अपने मन की बात शेयर की कहा उनकी प्रतिभा को देखते हुए पंडित नारायण दत्त तिवारी एवं के सी पंत जैसे महान लोगों ने उन्हें कई बार कांग्रेस का झंडा थामने का ऑफर दिया था। हालांकि यह दोनों पहाड़ की महान विभूतियां आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके लिए मेरे दिल में आज भी सम्मान है किंतु कांग्रेस के अंदर छोटी घातक मनोवृति का उन्हें पहले ही एहसास था और उन्होंने सदा कांग्रेस से कोरोना जैसी दूरी बनाई रखें। कांग्रेस ने जब अपना असली चेहरा दिखाना शुरू किया तो उसका सारा देश दंश से भुगत रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अवतरण देश के लिए किसी महापुरुष से कम नहीं रहा तथा उन्होंने देश को बारूद के ढेर से उभार कर अब उसे दुनिया की महाशक्तियों की पंक्ति में खड़ा कर दिया है।

श्री भगत ने कहा मोदी जी देश के ऐसे नेता हैं जिसे लोग स्वयं कहते हैं कि इन्होंने देश के लिए क्या नहीं किया?

देश में जो हो रहा है वह सबकी कल्पनाओं से बाहर है। सही मायनों में कहा जाए तो मोदी ने देश को बचा दिया है। भगत कांग्रेस को देश के साथ उत्तराखंड के लिए इतना खतरनाक मानते हैं जो यहां के संस्कृति, प्रकृति व मनोवृति के एकदम खिलाफ होने के साथ यदि सत्ता में आई तो देश की ऐसी गति हो जाएगी जैसे “चील के घोंसले में रखें मांस के टुकड़े की होती है” बंसीधर भगत का कहना था कि सीएम धामी, पीएम मोदी की परिकल्पनाओं का उत्तराखंड बनाने के लिए हनुमान की तरह कार्य कर रहे हैं। उत्तराखंड में चौमुखी विकास का ऐसा माहौल पहले कभी नहीं देखा गया। विकास, विरासत, संस्कृति एवं आध्यात्मिक का एक साथ रथ चल रहा है। उत्तराखंड की प्रतिभाओं के लिए आगे बढ़ने के द्वार खुले हुए आखिर ऐसे माहौल को छोड़कर लोग क्यों किसी घिसे- पिटे सिक्कों के राजनीतिक बाजार में जाएंगे?

 

बॉक्स _

 

(अब आओगे तो मंत्री बन कर आओगे )

 

चंपावत। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लोगों ने यहां के देवी देवताओं व गोल्जू महाराज से प्रार्थना की कि वह सब के लाडले भगत जी को जब अपने दरबार में दोबारा बुलाएंगे तो उन्हें मंत्री बना कर भेजना। इससे आम लोगों की ताकत बढ़ेगी।

 

फोटो_ चंपावत में भगत जी का स्वागत करने के लिए मची होड़ का एक नजारा।

Jaya punetha editor in chief संवाददाता पूजा भट्ट की रिपोर्ट ।

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें।

9411399134

7817899503

Jaya Punetha

Editor in Cheif (प्रधान संपादक)