मानेश्वर समाचार।
20 जुलाई 2025
जिला प्रशासन देहरादून ने एक प्राइवेट बैंक शाखा को सील करते हुए उसमे ताला जड़ दिया है। दरअसल गत 11 जुलाई को डीएम सविन बंसल के समक्ष आर्थिक तंगी से जूझ रही 4 छोटे बच्चां की मॉ विधवा प्रिया ने गुहार लगाई थी कि पति की मृत्यु के उपरान्त बैंक एक वर्ष से बीमित ऋण का क्लेम नहीं दे रहा है तथा उसने सम्पति के कागज भी जब्त कर लिये हैं।उन्होंने डीएम से गुहार लगाते हुए का कि उनके पति स्व.विकास कुमार द्वारा 6.50 लाख का बैंक से ऋण लिया था तथा बैंक के अनुरोध पर ऋण का बीमा भी करवाया था। बीमा कम्पनी द्वारा ऋण का बीमा करते समय सभी मानकों ,जांच जिसमें शारीरिक तथा अन्य समस्त जांच की औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए ऋण का बीमा किया गया तथा प्रीमियम शुल्क काटते हुए ऋण भुगतान उनके पति को किया गया। पति की आकस्मिक मृत्यु के उपरांत बीमा होते हुए भी बैंक एजेंट द्वारा उनके घर के कागज जब्त कर लिए थे। उधर विधवा प्रिया को बीमा धनराशि का नो ड्यूज न देने पर प्रशासन ने राजपुर रोड स्थित सीएलएस बैंक शाखा पर ताला जडते हुए उसे सील कर दिया है।
विधवा महिला फरियादी प्रिया पति विकास कुमार की मृत्यु उपरांत एक वर्ष से न्याय को भटक रही थी। दंपति द्वारा सी.एस.एल. फाईनेंस लि0 से 6.50 लाख का ऋण लिया था तथा ऋण का बीमा भी कराया था। उनके पति की 12 जुलाई 2024 को आकस्मिक मृत्यु हो गई थी तभी से बैंक प्रिया को परेशान कर रहा था तब जाकर विधवा ने डीएम से गुहार लगाई थी, जिस पर डीएम ने संबंधित बैंक के प्रबंधक की 6.50 लाख की आरसी काट दी। एक सप्ताह का समय दिए जाने के उपरांत भी बैंक द्वारा वसूली में सहयोग न करने तथा न ही महिला को नो ड्यूज पर जिला प्रशासन द्वारा सीसीएल लिमिटेड की राजपुर रोड शाखा को सील करते हुए ताला लगा दिया है।
Jaya punetha editor in chief ।




