*आपदा प्रबन्धन की तैयारियों की समीक्षा हेतु श्री राजकुमार नेगी, DIG / अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (क्रियान्वयन), यूएसडीएमए का जनपद भ्रमण*।

Spread the love

चम्पावत 14 दिसम्बर 2025

*आपदा प्रबन्धन की तैयारियों की समीक्षा हेतु श्री राजकुमार नेगी, DIG / अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (क्रियान्वयन), यूएसडीएमए का जनपद भ्रमण*

उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (USDMA) के DIG/अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (क्रियान्वयन) श्री राजकुमार नेगी द्वारा आपदा प्रबन्धन से जुड़े विविध पक्षों की गहन समीक्षा, जनपद स्तरीय तैयारियों के अनुश्रवण तथा विभिन्न एजेंसियों के मध्य समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण चम्पावत का निरीक्षण किया गया एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री कृष्णनाथ गोस्वामी द्वारा उनका स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री नेगी द्वारा जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र (DEOC) का विस्तार से अवलोकन किया गया।

उन्होंने DEOC की कार्यप्रणाली, संचार एवं सूचना तंत्र, उपलब्ध संसाधनों, आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था तथा सूचना प्रबंधन प्रणाली की गहन समीक्षा की। साथ ही, आपदा की स्थिति में 24×7 संचालन एवं त्वरित निर्णय क्षमता को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके उपरान्त आयोजित समीक्षा बैठक में जिला आपदा प्रबन्धन योजना (DDMP), संभावित आपदाओं के दृष्टिगत तैयार आकस्मिक योजनाओं तथा आपदा के समय विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों के बीच समन्वय की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं सहित अन्य संबंधित विभागों के साथ बेहतर तालमेल, नियमित संयुक्त मॉक ड्रिल, समय-समय पर समीक्षा बैठकों के आयोजन एवं संसाधनों की तत्परता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

श्री राजकुमार नेगी ने निर्देशित किया कि आपदा प्रबन्धन से जुड़ी सभी एजेंसियाँ आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनपद स्तर पर उपलब्ध मानव संसाधन एवं उपकरणों की अद्यतन जानकारी बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित, प्रभावी एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि आपदा प्रबन्धन की सफलता पूर्व तैयारी, सतत निगरानी, तकनीकी दक्षता एवं जन-जागरूकता पर निर्भर करती है, जिससे आपदाओं से होने वाली जन-धन हानि को न्यूनतम किया जा सके।

यह निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक जनपद में आपदा प्रबन्धन की जमीनी तैयारियों का मूल्यांकन करने, संभावित कमियों की पहचान कर उनको सुदृढ़ करने हेतु किया गया।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी श्री कृष्णनाथ गोस्वामी, जिला आपदा प्रबन्धन के कार्मिक, पुलिस, फायर सहित अन्य सम्बन्धित कार्मिक उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।