चम्पावत 06 मार्च 2026
*आदित्य महादेव मंदिर प्रांगण सुई में काली कुमाऊं की खड़ी होली में शामिल हुए जिलाधिकारी, ग्रामीणों की मांग पर लाइब्रेरी को दी स्वीकृति*
जनपद चम्पावत के सुई स्थित आदित्य महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित काली कुमाऊं की पारंपरिक खड़ी होली कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ पारंपरिक होली गायन में सहभागिता कर क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परंपराओं को नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के समक्ष गांव में लाइब्रेरी स्थापित किए जाने की मांग सहित अन्य समस्याओं के बारे में अवगत कराया।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही लाइब्रेरी स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी की स्थापना से क्षेत्र के युवाओं एवं विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
