मिलावटखोरी पर नकेल: खाद्य सुरक्षा विभाग का चम्पावत में चेकिंग अभियान, विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने*

चम्पावत,

*मिलावटखोरी पर नकेल: खाद्य सुरक्षा विभाग का चम्पावत में चेकिंग अभियान, विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने*

 

आयुक्त (FDA) उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु शनिवार को जनपद चम्पावत स्थित मुड़यानी तथा पुलिस लाइन आदि क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।

 

इस अभियान के तहत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने मिष्ठान प्रतिष्ठानों एवं जनरल स्टोरों का सघन निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान विभिन्न खाद्य सामग्रियों, जैसे—बाल मिठाई, बेसन लड्डू, सोन पापड़ी, बूंदी की मिठाइयां एवं बेसन आदि के कुल 05 नमूने संग्रहीत कर गुणवत्ता जांच हेतु राज्य खाद्य विश्लेषक (राजकीय प्रयोगशाला) को प्रेषित किए गए।

 

प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

कार्रवाई के दौरान उपस्थित सभी खाद्य कारोबारियों को अनिवार्य रूप से FSSAI लाइसेंस बनवाने एवं उसे अपने प्रतिष्ठानों में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने, खाद्य सामग्रियों का क्रय-विक्रय पक्के बिल पर ही करने तथा शुद्ध व गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्रियां ही तैयार करने व बेचने के कड़े निर्देश जारी किए गए। साथ ही, एक्सपायरी अथवा कालातीत खाद्य पदार्थों के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए कारोबारियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए।

Jaya punetha editor in chief ।

इस निरीक्षण सहायक दिनेश फर्त्याल मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement