लोक संस्कृति दिवस पर इंद्रमणि बडोनी को श्रद्धांजलि, बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम।

लोक संस्कृति दिवस पर इंद्रमणि बडोनी को श्रद्धांजलि, बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम।

लोहाघाट। जू० हा० फोर्ती में लोक संस्कृति दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता एवं “उत्तराखंड के गांधी” स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता द्वारा स्वर्गीय बडोनी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने छात्र-छात्राओं को इंद्रमणि बडोनी के जीवन, विचारों एवं उत्तराखंड राज्य निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को लोक संस्कृति, भाषा और परंपराओं को संजोकर रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। नृत्य प्रस्तुतियों में माही पुनेठा, पाश्वी, निकिता, मीना, दिव्या एवं प्रांजल ने सराहनीय प्रदर्शन किया।

शीतावकाश से पूर्व अंतिम कार्य दिवस के अवसर पर विद्यालय में क्रिसमस एवं नववर्ष ग्रीटिंग निर्माण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हिमानी उपाध्याय ने प्रथम, पाश्वी सुतेड़ी ने द्वितीय तथा निशा बगौली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि चित्र भट्ट को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में इंद्रा आर्या, ओमप्रकाश बगौली एवं रश्मि उपाध्याय ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें लोक संस्कृति एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का संदेश दिया गया।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement