चम्पावत 06 फरवरी, 2026
*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी कल जनपद चम्पावत के भ्रमण पर, शारदा कॉरिडोर का करेंगे शिलान्यास।*
प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 07 फरवरी 2026 को जनपद चम्पावत के भ्रमण पर रहेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि इस दौरान मा० मुख्यमंत्री टनकपुर में ‘शारदा कॉरिडोर’ जैसी महत्वपूर्ण योजना का शिलान्यास करेंगे, वहीं विभिन्न जनसंवाद कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करेंगे।
*प्रमुख कार्यक्रम विवरण:*
• *शारदा कॉरिडोर का शिलान्यास:* मुख्यमंत्री प्रातः 10:50 बजे शारदा घाट, टनकपुर पहुंचेंगे। यहाँ वे बहुप्रतीक्षित शारदा कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे और माघ खिचड़ी कार्यक्रम में जनता के साथ सम्मिलित होंगे।
• *बजट पूर्व संवाद:* टनकपुर के पश्चात मुख्यमंत्री बनबसा (चम्पावत) स्थित NHPC विश्राम गृह जाएंगे। यहाँ दोपहर 12:00 बजे से 01:45 बजे तक आगामी बजट के संबंध में ‘बजट पूर्व संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें वे विभिन्न हितधारकों से सुझाव लेंगे।
इसके पश्चात माननीय मुख्यमंत्री जनपद उधमसिंह नगर को प्रस्थान करेंगे।
Jaya punetha editor in chief ।u




