मानेश्वर समाचार।
26 जून 2025
*टनकपुर के मुक्केबाजों की हरियाणा में गूंज – राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन*
*स्पोर्ट्स हॉस्टल टनकपुर के उदीयमान मुक्केबाजों ने 19 से 25 जून 2025 तक रोहतक (हरियाणा) में आयोजित 6वीं राष्ट्रीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है।*
बॉक्सिंग कोच ललित मोहन कुंवर ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में हर्षित थापा ने 75 किग्रा भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक, जबकि प्रियांशु वर्मा ने 48 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक जीतकर चंपावत जनपद को राष्ट्रीय फलक पर गौरवान्वित किया।
चम्पावत से केवल दो बालकों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और दोनों ने पदक जीतकर जिले की मुक्केबाजी प्रतिभा को देशभर में पहचान दिलाई।
इस सफलता पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्री जी.एस. खाती, प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी श्री चंदन सिंह बिष्ट, स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा, फुटबॉल प्रशिक्षक गौरव खोलिया, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडे, सेवानिवृत्त उप क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रशिक्षक रेखा पांडे, नवीन चौहान, आनंद सिंह मेहरा, दीपक छतवाल (अध्यक्ष, जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन चंपावत), विकास राय (महासचिव), आलोक अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), मनोज कुमार गुप्ता, दीपक सारदा, ललित मोहन भट्ट, रचित वल्दिया सहित अनेक खेलप्रेमियों व पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की।
Jaya punetha editor in chief ।



