पंचायती चुनाव में भाजपा को मिली है चंपावत जिले में अभूतपूर्व सफलता। 

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

पंचायती चुनाव में भाजपा को मिली है चंपावत जिले में अभूतपूर्व सफलता।

पाटी को छोड़कर तीनों ब्लाकों एवं जिला पंचायत की सीट पर पार्टी ने किया कब्जा।

लोहाघाट। पंचायती चुनाव के परिणाम पाटी ब्लॉक को छोड़कर शेष में भाजपा के पक्ष में गए हैं। जहां लोगों ने मॉडल जिला बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ मजबूत किए हैं। पाटी ब्लॉक से शंकर सिंह अधिकारी ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रकाश सिंह को रिकॉर्ड मतों से पराजित कर अपना परचम लहराया है ।शंकर को 36 व प्रकाश सिंह को मात्र 4 वोटो में ही संतोष करना पड़ा। शंकर सिंह अधिकारी क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के बेटे हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को करारी मात दी है। इसी प्रकार ज्येष्ठ प्रमुख पद में खड़क सिंह ने महेंद्र राम को तथा कनिष्ठ प्रमुख पद में नेहा बगोटी ने ईश्वरी देवी को भारी मतों से पराजित किया।

यहां भाजपा को करारी हार मिली है।शंकर को लेकर पहले ही लोग इसी रिजल्ट की उम्मीद कर रहे थे। बाराकोट ब्लॉक में भाजपा की सीमा आर्या ने अपनी प्रतिद्वंद्वी सुनीता विश्वकर्मा को 11 मतों से पराजित किया। यहां ज्येष्ठ प्रमुख पद पर दरबान सिंह ने देवेंद्र सिंह को तथा कनिष्ठ प्रमुख पद पर ईश्वरी देवी ने कमला को भारी मतों से पराजित किया। लोहाघाट ब्लॉक में भाजपा के महेंद्र सिंह ढ़ेक ने अपनी प्रतिद्वंद्वी अंकिता बोहरा को काटें के मुकाबले में 2 वोटो से पराजित किया। महेंद्र को 18 तथा अंकिता बोहरा को 16 वोट मिले। इस कांटे की लड़ाई के परिणामों को लेकर लोगों में बड़ी उत्सुकता बनी हुई थी। ज्येष्ठ प्रमुख पद पर किशोर सिंह रावत ने भी प्रकाश सिंह को तथा कनिष्ठ प्रमुख पद पर प्रकाश चंद्र ने शोबन सिंह को पराजित किया।

चंपावत ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, ज्येष्ठ प्रमुख भुवन चंद्र पांडे व कनिष्ठ प्रमुख पद पर मनोज जोशी पहले ही निर्विरोध चुने गए हैं। इसी प्रकार जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर भी निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है, यहां आनंद सिंह अधिकारी अध्यक्ष एवं पुष्पा विश्वकर्मा निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी पार्टी के विजेता प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहां कि लोगों द्वारा आप पर जितना विश्वास किया गया है उससे आपकी जिम्मेदारियां भी काफी बढ़ गई है। आप किस प्रकार जनता की आशाओं में कितना खरा उतरेंगे? यह आपके राजनेतिक भविष्य की दिशा तय करेगा। उन्होंने सभी मतदाताओं के प्रति दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया है।

इधर निर्विरोध निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को भाजपा की ओर से बधाई देते हुए कहा कि हम सब मिलकर मुख्यमंत्री जी की परिकल्पना के अनुरूप मॉडल जिले का निर्माण करने के लिए सहयोग व समन्वय की एक नई मिसाल कायम करेंगे।

Jaya punetha editor in chief ।