चंपावत पुलिस को बड़ी कामयाबी, डेढ़ किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार।
तीन लाख की नशीली सामग्री बरामद, एसओजी टीम की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप।
चंपावत। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसओजी प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने डेढ़ किलो चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब तीन लाख बताई जा रही है। पकड़ा गया अभियुक्त नैनीताल जिले का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि जनवरी माह से अब तक जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में कुल 143 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान पुलिस ने रिकॉर्ड मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए हैं, जिनमें
26 किलो 682 ग्राम चरस, 5.789 ग्राम एमडीएमए, 83 नशीले इंजेक्शन और 2263.4 ग्राम स्मैक (हेरोइन) शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक ने इस सफल कार्रवाई के लिए एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, थाना प्रभारी ए.पी. उपाध्याय, चौकी प्रभारी एसआई दिलबर भंडारी, एसओजी अशोक गिरी, ललित कुमार, बसंत पांडे और सूरज कुमार की टीम की सराहना की।
उन्होंने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है ।
Jaya punetha editor in chief ।




